23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

13 पंचायत में हुआ कुल 42 कंबल का वितरण

निर्मली. यह कड़ाके की ठंड के साथ मजाक है या मरौना प्रखंड के गरीब और नि:सहायों के साथ मजाक, कह पाना तो कठिन है, लेकिन सच यह है कि प्रखंड के 13 पंचायत के लिए जिला मुख्यालय से प्रखंड कार्यालय को केवल 42 कंबल प्राप्त हुए. सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्रखंड में केवल […]

निर्मली. यह कड़ाके की ठंड के साथ मजाक है या मरौना प्रखंड के गरीब और नि:सहायों के साथ मजाक, कह पाना तो कठिन है, लेकिन सच यह है कि प्रखंड के 13 पंचायत के लिए जिला मुख्यालय से प्रखंड कार्यालय को केवल 42 कंबल प्राप्त हुए. सवाल उठना लाजिमी है कि क्या प्रखंड में केवल 42 ही विधवा, गरीब और नि:सहाय लोग थे, जिनके बीच कंबल बांटने की जरूरत स्थानीय प्रशासन को महसूस हुई. वितरण के लिए किस मापदंड का चयन किया गया, यह कह पाना तो कठिन है. लेकिन यह सच है कि यह कंबल वितरण महज एक खानापूर्ति और मजाक बन कर रह गया. बीडीओ सुशील कुमार ने बड़ी साफगोई के साथ स्वीकार किया कि जिला मुख्यालय से पूरे प्रखंड के लिए केवल 42 कंबल हीं प्राप्त हुए हैं. हालांकि बीडीओ साहब के पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था कि क्या पूरे प्रखंड के लिए केवल 42 कंबल की ही जरूरत महसूस हुई.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें