21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नगर परिषद ने गरीब- नि:सहाय के बीच किया कंबल वितरण

फोटो-16कैप्सन- लाभुक को कंबल प्रदान करते मुख्य पार्षद व अन्य प्रतिनिधि,सुपौल नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर के गरीब-असहाय लोगों के बीच 1600 कंबल का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ नप मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी ने किया. जबकि उप मुख्य पार्षद एवं अन्य वार्ड सदस्यों द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया […]

फोटो-16कैप्सन- लाभुक को कंबल प्रदान करते मुख्य पार्षद व अन्य प्रतिनिधि,सुपौल नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर के गरीब-असहाय लोगों के बीच 1600 कंबल का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ नप मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी ने किया. जबकि उप मुख्य पार्षद एवं अन्य वार्ड सदस्यों द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण उर्फ पप्पू ठाकुर ने बताया कि ठंढ़ में व्यापक वृद्धि के मद्देनजर हर वर्ष नगर परिषद द्वारा गरीबों को कंबल प्रदान किया जाता है. इसी कड़ी में इस वर्ष भी नगर परिषद निधि से कंबल वितरण का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि वितरण कार्यक्रम में सभी वार्डों की समान रूप से भागीदारी हुई है. इसी के तहत सभी 28 वार्ड में पार्षद द्वारा 55 गरीब – नि:सहाय लोगों की पहचान कर उन्हें कंबल प्रदान किया गया. इस अवसर पर निवर्तमान मुख्य पार्षद जगदीश यादव, वार्ड पार्षद बसारत अली, फरीद उद्दीन, मो करीम, रंजू झा, कुशेश्वर राम, फेकन सादा, अमरेंद्र यादव, किशोर कुमार, सोनू कुमार समेत अन्य पार्षद व नप कर्मी मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें