ePaper

स्कॉर्पियो में लदे 2400 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 04 Oct 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

जल्द शराब तस्कर को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा

विज्ञापन

निर्मली. थाना क्षेत्र के हरियाही गांव के समीप से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से हरियाही होते हुए निर्मली की ओर एक दिल्ली नंबर की उजले रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस हरियाही गांव के समीप पहुंचा तो देखा कि बगेबा गांव की ओर से एक शराब लदी स्कॉर्पियो जा रही है. जिसके बाद पुलिस उसका पीछा करने लगी. पुलिस की भनक लगते ही हरियाही गांव के समीप स्कॉर्पियो खड़ाकर चालक व तस्कर भाग निकला. पुलिस ने खड़े स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो 2400 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस शराब व स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए थाना लाया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि हरियाही गांव के समीप से एक उजले रंग के स्कॉर्पियो में 2400 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुई है. हालांकि मौका पाकर तस्कर भागने में कामयाब रहा. बताया कि शराब व स्कॉर्पियो को जब्त कर केस दर्ज कर लिया गया है. जल्द शराब तस्कर को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन