पांच दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे गृह रक्षक

Published at :02 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दिनों तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे गृह रक्षक

प्रतिनिधि, सुपौल जिले के गृह रक्षक आठ दिसंबर की सुबह से 12 दिसंबर की अर्ध रात्रि तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव, जिला सचिव उपेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संघ की मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल जिले के गृह रक्षक आठ दिसंबर की सुबह से 12 दिसंबर की अर्ध रात्रि तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव, जिला सचिव उपेंद्र यादव व जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संघ की मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है. आंदोलन के दूसरे चरण में 15 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान से गृह रक्षकों की रैली निकाली जायेगी. संघ के सदस्यों द्वारा करो या मरो की तर्ज पर प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही मांगों की पूर्ति के लिए आर ब्लॉक चौराहा पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. इस बाबत डीएम, एसपी, उपाधीक्षक व जिला समादेष्टा को सूचना दे दी गयी है. संघ के नेताओं ने कहा कि गृह रक्षकों की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघ द्वारा सरकार से पांच सूत्री मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने जिले के सभी गृह रक्षकों को पटना की रैली में शामिल होने व आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन