201 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शुरू हुआ अखंड राम धुनी

Updated:
विज्ञापन

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था

विज्ञापन

– महाशिवरात्रि पर बाबा ब्रह्म स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के दुधा वार्ड संख्या 13 स्थित बाबा ब्रह्म स्थान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. यहां पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा एवं 48 घंटे की अखंड राम धुनी पूरे धार्मिक उत्साह और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भव्य कलश यात्रा से हुई. जिसमें 201 महिलाओं ने भाग लिया. सभी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर खेरदाह नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर तक पहुंची. इस दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कलश यात्रा के साथ चलती रही, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया. मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय पासवान एवं सचिव बद्री पासवान ने बताया कि बाबा ब्रह्म स्थान में बीते कई दशकों से प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर 48 घंटे की अखंड राम धुनी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है. यह परंपरा गांव की आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है. राम धुनी के दौरान श्रद्धालु निरंतर भजन-कीर्तन में लीन रहे. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. रात्रि में भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर होते रहे. आयोजन को सफल बनाने में लखन पासवान, रामपदारथ पासवान, कुंदन कुमार, दयाल पासवान, सोनिन्दर पासवान सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन