पुआल के नीचे से 1950 बोतल नेपाली शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Dec 2024 7:00 PM
तस्कर भागने में सफल रहा
वीरपुर. वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी पंचायत अंतर्गत कोशिकापुर वार्ड नंबर 06 स्थित एक खेत में पुआल के नीचे छुपाकर रखी गई 585 लीटर शराब जब्त किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि बनेलीपट्टी पंचायत के कोशिकापुर में शराब की तस्करी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी. शराब तस्कर इतने शातिर थे कि पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखते ही चौकन्ना हो जाते थे. जिससे पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाती थी. मंगलवार की रात भी गुप्त सूचना मिली कि कोशिकापुर वार्ड नंबर 06 स्थिति रघु यादव के खेत में शराब रखी गई है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम रवाना हुई और सघन छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब जब्त किया. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए. पुलिस द्वारा शराब को जब्त कर थाना लाया गया. जिसकी गिनती किये जाने पर 300 एमएल की 1950 बोतल नेपाली देसी दिलवाले ब्रांड की पाई गई. इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










