दिल्ली में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सुपौल के मल्हनी गांव में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 9:09 PM
नयी दिल्ली/सुपौल : दिल्ली के भजनपुरा में बिहार के सुपौल जिले के मल्हनी गांव के वार्ड 02 के रहनेवाले पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गयी हैं. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं. मृतक के मां-बाप का आरोप है कि उसके बेटे और उसके पूरे परिवार को पैसों के कारण मार […]
नयी दिल्ली/सुपौल : दिल्ली के भजनपुरा में बिहार के सुपौल जिले के मल्हनी गांव के वार्ड 02 के रहनेवाले पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गयी हैं. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं. मृतक के मां-बाप का आरोप है कि उसके बेटे और उसके पूरे परिवार को पैसों के कारण मार दिया गया है. कहा कि उसका बेटा घर आने वाला था और सुपौल में सड़क किनारे कही जमीन खरीदनेवाला था. इसके लिए 25-30 लाख रुपये उसके बेटे ने रखे हुए थे. कहा था कि इस बार सुपौल आकर वहीं काम धंधा करेगा.
आरोप लगाया गया कि उसी पैसों के खातिर किसी ने उसके बेटे के पूरे परिवार की हत्या कर दी है. खैर मामला हत्या या आत्महत्याकाहै, ये तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पायेगा. फिलहाल इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. बताया जा रहा है कि भजनपुरा में सुपौल के शंभू चौधरी उनकी पत्नी सुनीता, बेटी कोमल, बेटा सचिन और एक छोटा बेटा साथ रहते थे. शंभूनाथ जूस बनाकर बेचने का काम करते थे. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों की हत्या की गयी है या सभी ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की है.
जानकारी के अनुसार स्थल पर पहुंचे पुलिस ने बताया कि मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था. मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई. मृतक परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना था कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है.
पड़ोसियों ने कहा कि दो भाइयों का परिवार एक साथ रहता था और कभी लगा ही नहीं कि ये ऐसा कर सकते हैं. इलाके के एक घर में पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और बिहार के सुपौल जिले के रहनेवाले थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पांचों शव सड़ी गली अवस्था में हैं. जिनमें से दो महिलाओं के शव हैं. पुलिस मौके पर जांच कर रही है.
आशंकाजतायीजा रहीहै कि पांचों की हत्या की गयी है. पुलिस के अनुसार यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था. पिछले कुछ समय से पति-पत्नी व तीन बच्चे मकान में रह रहे थे. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी किसी से दुश्मनी तो नहीं थी. इधर, मृतक के गांव मल्हनी में सन्नाटा पसरा हुआ है. आसपास के लोगों को जैसेहीइसबारे में सूचना मिली, लोग मिलने आ रहे हैं. घटना के बाद मृतक शंभु के भाई स्थल पर पहुंच गये हैं. जानकारी मिली है कि शव सड़ गल जाने के कारण उसका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










