ePaper

मरीज से स्वीपर ने की मारपीट, कई जख्मी

Updated at : 11 Dec 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
मरीज से स्वीपर ने की मारपीट, कई जख्मी

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित रेफरल अस्पताल राघोपुर में अस्पताल के स्वीपर द्वारा महिला मरीज व परिजन के साथ बदसलूकी, गाली गलौज के बाद मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपने कर्मियों द्वारा किये गये इस अमानवीय व्यवहार को लेकर सख्ती नहीं दिखा रही है. यह […]

विज्ञापन

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित रेफरल अस्पताल राघोपुर में अस्पताल के स्वीपर द्वारा महिला मरीज व परिजन के साथ बदसलूकी, गाली गलौज के बाद मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन अपने कर्मियों द्वारा किये गये इस अमानवीय व्यवहार को लेकर सख्ती नहीं दिखा रही है. यह घटना सोमवार की है. जब अस्पताल में कार्यरत स्वीपर अन्य दिनों की भांति झाड़ू पोछा कर रहा था.

इसी बीच जगदीशपुर, करजाईन से प्रसव के लिए आयी एक मरीज शिवशंकर पासवान की पत्नी कल्पना देवी के परिजन उस जगह से निकल रहे थे. जिस पर स्वीपर ने आपत्ति जताया. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. जिस पर स्वीपर ने महिला मरीज सहित उनके अन्य परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. जिसका परिजनों द्वारा विरोध करने पर स्वीपर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनलोगों के साथ मारपीट करने लगा.
जिसके कारण कई परिजन जख्मी भी हो गये. इस बाबत वहां मौजूद महिला सुरक्षा कर्मियों को भी बताया गया लेकिन अस्पताल की महिला गार्ड स्वीपर का ही साथ देने लगी. जिसके बाद कल्पना देवी के परिजनों ने इस घटना की सूचना राघोपुर थाना को दिया. सूचना मिलने के बाद राघोपुर थाना के एसआइ बिंदेश्वर राम ने मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन सहित अन्य मरीजों के परिजनों से भी इस बाबत पूछताछ किया.
एसआइ बिंदेश्वर राम ने बताया कि अभी सिर्फ मौखिक जानकारी के आधार पर उन्होंने मामले का पड़ताल किया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने बताया कि उन्हें भी मामले की जानकारी मिली है, जांचोपरांत दोषी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन