प्रेमी युगल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को दी गयी जानकारी

Updated at : 22 Oct 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को दी गयी जानकारी

त्रिवेणीगंज : थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान मुख्यालय क्षेत्र के बंशी चौक के समीप संदेह के आधार पर प्रेमी युगल को बरामद किया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना वर्तमान पता दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 23 पोचनपुर एवं स्थायी पता पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला निवासी नाजिल रहमान का […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान मुख्यालय क्षेत्र के बंशी चौक के समीप संदेह के आधार पर प्रेमी युगल को बरामद किया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना वर्तमान पता दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 23 पोचनपुर एवं स्थायी पता पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिला निवासी नाजिल रहमान का पुत्र मिजानुल बताया. बताया कि युवती बिहार के मधुबनी जिले के मधेपुर की निवासी है. जो वर्तमान में पिता के साथ परिवार समेत दिल्ली में रहती है.

बरामद युवक व युवती दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं. युवक मिजानुल ने बताया कि वह दोनों एक ही सेक्टर में रहते थे और दोनों दिल्ली के राजकीय शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11वीं में पढ़ते थे. दोनों में प्यार परवान चढ़ा और दोनों दिल्ली से त्रिवेणीगंज शादी करने आ गये. बताया कि त्रिवेणीगंज का ही नाजिम नामक एक लड़का जिससे उसकी जान पहचान थी. उसने बताया कि वे शादी में उनलोगों की मदद करेगा. उसी के कहने पर वे लोग त्रिवेणीगंज आ गये.
शनिवार को त्रिवेणीगंज पहुंचने पर बताया कि शादी रविवार को ही हो जाती. लेकिन किसी कारण से नहीं हो पाई. सोमवार को शादी होती. लेकिन पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया. मालूम हो कि प्रेमी प्रेमिका की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हे. थाना पुलिस के द्वारा दिल्ली पुलिस को जानकारी दे दी गयी है. मामले का खुलासा दिल्ली पुलिस व लड़की के परिजनों के आने के बाद ही हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन