कोसी नदी में नहा रहा था बालक, डूबने से हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 7:14 AM
विज्ञापन
निर्मली : थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के वार्ड नंबर चार निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र अभिनव कुमार की सोमवार को कोसी नदी के कछार में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. पिता ने बताया कि उनका पुत्र अभिनव अन्य बच्चों के साथ दिन में करीब 03 बजे घर से खेलने गया था. […]
विज्ञापन
निर्मली : थाना क्षेत्र के दिघिया गांव के वार्ड नंबर चार निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र अभिनव कुमार की सोमवार को कोसी नदी के कछार में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी.
पिता ने बताया कि उनका पुत्र अभिनव अन्य बच्चों के साथ दिन में करीब 03 बजे घर से खेलने गया था. इसी दौरान खेलते हुए कोसी नदी के कछार में नहाने चला गया और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. शाम तक बालक के घर नहीं आने पर गांव में काफी खोजबीन की गयी. तब बच्चों ने बताया गया कि वे लोग घर आ गये थे, लेकिन अभिनव नदी में स्नान करने लगा. इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे ग्रामीणों के सहयोग से बालक का शव पानी से निकाला गया.
ग्रामीणों द्वारा डूबने की सूचना सरपंच व थाना निर्मली एवं अंचलाधिकारी को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल व सीओ विनोद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. सीओ विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जांचोंपरान्त सरकार से मिलने वाली सहायता राशि दी जायेगी. इधर, अभिनव की मौत से मां प्रमिला देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










