पानी भरे गड्ढे में पलटी कार शराब के नशे में धुत थे तीनों सवार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
छातापुर : छातापुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर के समीप एस एच 91 पर बुधवार की देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कार का शीशा तोड़कर उसमें सवार तीन युवकों को बाहर निकाला. तीनों ही शराब के […]
विज्ञापन
छातापुर : छातापुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर के समीप एस एच 91 पर बुधवार की देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और कार का शीशा तोड़कर उसमें सवार तीन युवकों को बाहर निकाला. तीनों ही शराब के नशे में धुत थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
मौके से ही ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन रहस्यमय तरीके से तीनों युवक मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों के अनुसार बीआर 11 एजी 7073 नंबर की टाटा जेस्ट कार भीमपुर दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थी.
जो अनियंत्रित होकर तीन से चार पलटी मारते हुए तथा शिलान्यास के बोर्ड को तोड़ते हुए पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. संयोग रहा कि उसमें सवार तीनों युवकों को जिंदा बचा लिया गया. हालांकि तीनों सवार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. समाचार प्रेषण तक दुर्घटना के 18 घंटे बाद भी कार गड्ढे में ही लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी और थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन