निजी क्लिनिक की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : निजी क्लिनिक की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. विरोध में परिजनों द्वारा सड़क जाम किया गया. जानकारी अनुसार सदर प्रखंड अंतर्गत करिहो वार्ड नंबर 03 निवासी श्याम कुमार मंडल की गर्भवती पत्नी सोनी कुमारी को 18 अगस्त को जिला मुख्यालय अंतर्गत गौरवगढ़ रोड स्थित ममता क्लिनिक में परिजनों […]
विज्ञापन
सुपौल : निजी क्लिनिक की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. विरोध में परिजनों द्वारा सड़क जाम किया गया. जानकारी अनुसार सदर प्रखंड अंतर्गत करिहो वार्ड नंबर 03 निवासी श्याम कुमार मंडल की गर्भवती पत्नी सोनी कुमारी को 18 अगस्त को जिला मुख्यालय अंतर्गत गौरवगढ़ रोड स्थित ममता क्लिनिक में परिजनों द्वारा प्रसव कराने के लिये लाया गया. क्लिनिक में मौजूद तथाकथित चिकित्सक द्वारा महिला को भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सहरसा ले जाया गया. जहां कई दिन इलाज के बाद सोमवार को सहरसा में ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी. गुस्साए परिजनों ने महिला की मौत के बाद सुपौल पहुंच कर ममता क्लिनिक के आगे सुपौल-पिपरा रोड एनएच 327 ई पर शव रख कर सड़क को जाम कर दिया. जिसके कारण उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गयी.
आक्रोशित परिजन ममता क्लिनिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. परिजनों ने सहरसा के चिकित्सक से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि ममता क्लिनिक में महिला की ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय की नस कट गयी थी. जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका. मृतक महिला के परिजन व स्थानीय लोगों द्वारा समाचार प्रेषण तक सड़क जाम कर प्रदर्शन जारी था.
हैरत की बात है कि करीब दो घंटे से जारी जाम के बावजूद उक्त स्थल पर प्रशासन का कोई भी अमला नहीं पहुंचा था. इस संबंध में सिविल सर्जन से जब दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो बार-बार रिंग होने के बावजूद वे उपलब्ध नहीं हो पाये. इधर घटना के बाद क्लिनिक के सभी कर्मी क्लिनिक छोड़ कर फरार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन