दो घंटे तक रेलवे ढाला बंद रहने से लगा जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सुपौल : रेल प्रशासन द्वारा सुपौल से थरबिटिया तक मालगाड़ी का परिचालन शुरू किये जाने से जिला वासियों को उम्मीद बढ़ने लगी है कि अब शीघ्र ही इन रूटों पर सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू होगा. मंगलवार को माल वैगन के साथ सुपौल से थरबिटिया जाने के क्रम में पटरी के दोनों ओर मटेरियल गिराने […]
विज्ञापन
सुपौल : रेल प्रशासन द्वारा सुपौल से थरबिटिया तक मालगाड़ी का परिचालन शुरू किये जाने से जिला वासियों को उम्मीद बढ़ने लगी है कि अब शीघ्र ही इन रूटों पर सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू होगा. मंगलवार को माल वैगन के साथ सुपौल से थरबिटिया जाने के क्रम में पटरी के दोनों ओर मटेरियल गिराने का काम चल रहा था.
आपके शहर में
विज्ञापन
लगभग 02 घंटा से अधिक समय तक उत्तर रेलवे ढाला बंद रहने से वाहनों की लंबी कतार से जहां वाहनों की रफ्तार थम गया. वहीं पैदल आने जाने वालों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जाम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगभग दो घंटा से अधिक समय तक रेलवे उत्तर ढाला से लोहिया चौक होते हुए अम्बेडकर चौक, स्टेशन चौक, किशनपुर रोड एवं बीएसएस काॅलेज जाने वाली सड़क जाम से पूरी तरह प्रभावित रहा. जरुरतमंद लोग अपने वाहन को मेला रोड हो कर ले जाने को मजबूर हो गये. आवश्यक कार्य से सदर प्रखंड मुख्यालय एवं समाहरणालय जाने वालों को घंटों रोड जाम से कार्य प्रभावित हो गया. वैसे लोगों का कहना था कि भले ही हमलोगों को परेशानी उठानी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन