जमीन विवाद में महिला पंच का सिर फोड़ा, एसडीएम से न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लौकहा टोला वार्ड नंबर 09 की पंच मंजू देवी अपने परिजनों के साथ मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. जख्मी महिला पंच ने डीएसपी को बताया कि रविवार को दिन के 11:00 बजे उनके आवासीय घर को […]

विज्ञापन

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत स्थित लौकहा टोला वार्ड नंबर 09 की पंच मंजू देवी अपने परिजनों के साथ मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. जख्मी महिला पंच ने डीएसपी को बताया कि रविवार को दिन के 11:00 बजे उनके आवासीय घर को जोर जबरदस्ती पूर्वक उनके फरिकेन द्वारा घेरा जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन
जिसे घेरने से मना करने पर उसके सर पर खंती से वार कर दिया. जिससे सिर फूट गया और वह बेहोश होकर गिर गयी. इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली में इलाज कराया गया.
रविवार को ही शाम में वह निर्मली थाना को घटना से संबंधित आवेदन दिया. आवेदन देने के तीसरे दिन भी थाना में कांड दर्ज नहीं किया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी महिला पंच को पुनः थाना जाकर थानाध्यक्ष से बात करने की सलाह दी. इस बाबत थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने पूछने पर बताया कि प्राप्त आवेदन का जांच कर कार्यवाही की जारही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन