कोशी नदी से 1290 बोतल शराब व नाव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2024 6:45 PM
कागजी कार्यवाही के बाद जब्त नेपाली शराब व नाव को भपटियाही पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया
तस्कर नदी में कूद कर फरार सरायगढ़. एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी सिमरी घाट के जवानों ने भपटियाही पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 1290 बोतल (387 लीटर) नेपाली शराब एवं एक नाव जब्त किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी सिमरीघाट के जिम्मेवारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति नाव के साथ छुपावदर रास्ते से कोशी नदी में नेपाल से भारत प्रभाग में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है. इस क्रम में जवानों ने नाव चला रहे व्यक्ति को रुकने का आदेश दिया, लेकिन वह कोशी नदी में कूद कर नेपाल प्रभाग में प्रवेश कर गया. जवानों द्वारा नौका को नदी के किनारे लाया गया. जांच के दौरान पता चला कि नाव के अंदर नेपाली शराब है, जिसकी कुल मात्रा 387 लीटर कुल 1290 बोतल थी. कागजी कार्यवाही के बाद जब्त नेपाली शराब व नाव को भपटियाही पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसबी के उप निरीक्षक विजय कुमार एवं बिहार पुलिस के उप निरीक्षक आकाश आनंद व अन्य जवान उपस्थित थे. भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि शराब तस्कर के विरुद्ध थाना कांड संख्या 302/24 दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










