शराबबंदी के बाद बंद हो गयी शराब की दुकानें, फिर भी जारी है होम डिलेवरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 12:55 AM

विज्ञापन

सुपौल : जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस, उत्पाद विभाग एवं सीमा पर तैनात एसएसबी द्वारा इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी को लागू करने एवं कारोबारियों पर नकेल कसने हेतु तकरीबन नित दिन छापेमारी की जाती है. बड़ी मात्रा में देशी, विदेशी, […]

विज्ञापन

सुपौल : जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस, उत्पाद विभाग एवं सीमा पर तैनात एसएसबी द्वारा इस दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है. शराबबंदी को लागू करने एवं कारोबारियों पर नकेल कसने हेतु तकरीबन नित दिन छापेमारी की जाती है.

बड़ी मात्रा में देशी, विदेशी, नेपाली व चुलाई शराब भी बरामद किये जाते हैं. बावजूद शराब का यह धंधा निरंतर जारी है. जिले में शराब का आवक नहीं बंद हो पा रहा है.
सूत्र बताते हैं कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से कारोबारी द्वारा बड़ी मात्रा में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कराने को लेकर नदी एवं खुली सीमा का उपयोग किया जाता है. वहीं झारखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल व आसाम जैसे राज्यों से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जाती है.
राज्य सरकार द्वारा शराबबंदी लागू किये जाने के बाद जहां संबंधित विभाग के साथ ही पूरा प्रशासनिक महकमा शराब के कारोबार एवं उपयोग पर रोक लगाने हेतु निरंतर प्रयासरत है. वहीं जमीनी हकीकत यह है कि आज भी तकरीबन हर शहर, कस्बे व गांवों में शराब का अवैध कारोबार जारी है.
शहरी क्षेत्र में शराब की बड़े व्यवस्थित तरीके से होम डिलेवरी की जाती है. पीने और पिलाने के शौकीनों को धंधेबाजों द्वारा घर बैठे शराब की बोतल उपलब्ध करा दी जाती है. फर्क सिर्फ इतना है कि पूर्व की तुलाना में इसकी कीमत कुछ ज्यादा अदा करनी पड़ती है.
जानकारी अनुसार शराब की होम डिलेवरी में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को लगाया जाता है. आये दिन शराबियों की गिरफ्तारी एवं बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी साबित करती है कि जिले में शराब का अवैध कारोबार अब भी धड़ल्ले से जारी है.
15 दिनों में तीन हजार बोतल से अधिक शराब बरामद
प्रशासन के सख्त रवैये के बावजूद कारोबारी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर नये तरीके अपनाने से बाज नहीं आ रहे. सूत्रों की मानें तो होली जैसे पर्व को लेकर कारोबारियों द्वारा शराब का अवैध स्टॉक जमा करने का प्रयास जारी है. ताकि होली के मौके पर इसकी खपत की जा सके.
आंकड़े के मुताबिक मात्र 15 दिनों में जिले में करीब 03 हजार बोतल शराब जब्त किया गया है. वहीं 350 लीटर देसी शराब के साथ गांजा भी बरामद किया गया है. मामले में दो दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं. वहीं करीब आधा दर्जन शराबियों को पकड़ा गया है.
13 लीटर महुआ शराब साथ के साथ महिला गिरफ्तार
किसनपुर. गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के क्रम में रविवार को किसनपुर पुलिस ने 13 लीटर देसी महुआ शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है. वहीं इस आरोप में नौआबाखर निवासी खुशबू देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
सअनि बसावन चौधरी द्वारा अन्य पुलिस बल के साथ उसके घर की तलाशी ली गयी. जहां तीन लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. वहीं 10 पॉलीथिन से महुआ शराब बरामद किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन