सुपौल : अवैध ऑटो पड़ाव व फुटपाथ की दुकानें लगा रहीं रफ्तार पर ब्रेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 8:01 AM
सुपौल : शहर के प्रमुख मार्गों पर यत्र तत्र ऑटो खड़ी किये जाने से आवागमन में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो चालकों की मनमानी से शहर में जाम की समस्या भी बनी रहती है. वहीं ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर ही यात्री को चढ़ाने एवं उतारे जाने से लोगों […]
सुपौल : शहर के प्रमुख मार्गों पर यत्र तत्र ऑटो खड़ी किये जाने से आवागमन में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो चालकों की मनमानी से शहर में जाम की समस्या भी बनी रहती है. वहीं ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर ही यात्री को चढ़ाने एवं उतारे जाने से लोगों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
कई बार सड़क पर आवागमन कर रहे लोग चोटिल भी हुए हैं. लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से ऑटो चालकों का हौसला बुलंद नजर आता है. इन दिनों शहर में ई-रिक्शा की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण भी सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. गौरतलब है कि सुपौल शहर पहले से ही अतिक्रमण की चपेट में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










