ePaper

109 गैस सिलेंडर जब्त, चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Updated at : 08 Mar 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
109 गैस सिलेंडर जब्त, चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

ऊंचे कीमत पर घरेलू गैस बेचने की शिकायत पर बीएसओ ने की छापेमारी

विज्ञापन

– ऊंचे कीमत पर घरेलू गैस बेचने की शिकायत पर बीएसओ ने की छापेमारी सरायगढ़. डीएम के निर्देश के आलोक में रविवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन और भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से अधिक कीमत में गैस सिलेंडर बेच रहे चार दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें कुल 109 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और मोटर बरामद किया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सरायगढ़ के सुमन इंटरप्राइजेज दुकान से 65 गैस सिलेंडर, संतोष इंटरप्राइजेज दुकान में 26 गैस सिलेंडर और सरायगढ़ रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे तेज नारायण साह की दुकान से 08 गैस सिलेंडर और योगानंद साह के दुकान से 10 गैस सिलेंडर बरामद किया गया. छापेमारी टीम ने सभी गैस सिलेंडर को जब्त कर भपटियाही थाना लाया गया. जिसमें गैस सिलेंडर भरा हुआ और खाली दोनों जब्त किया गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा ने बताया कि अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेच रहे चारों दुकानदारों के विरुद्ध भपटियाही थाना में मामला दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंडेश्वर झा के आवेदन के आलोक में अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेच रहे चारों गैस सिलेंडर दुकानदारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन