सीडीपीओ कार्यालय परिसर में महिलाओं ने िकया हंगामा

छातापुर : मुख्यालय पंचायत वार्ड नंबर 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 मुसहरी रैन बसेरा में संचालित केंद्र की सेविका को बदलने की मांग को लेकर पोषक क्षेत्र की महिलाएं शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यालय में मौजूद सीडीपीओ ने आवेदन लेने से इन्कार कर दिया. जिस कारण महिलाओं […]
छातापुर : मुख्यालय पंचायत वार्ड नंबर 15 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 96 मुसहरी रैन बसेरा में संचालित केंद्र की सेविका को बदलने की मांग को लेकर पोषक क्षेत्र की महिलाएं शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पहुंची. शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यालय में मौजूद सीडीपीओ ने आवेदन लेने से इन्कार कर दिया.
जिस कारण महिलाओं का गुस्सा भड़क गया और सभी कार्यालय परिसर में हंगामा करने लगी. आवेदन लेकर परिसर में मौजूद शिकायतकर्ता महादलित असर्फी देवी, फेकनी देवी, रिंकू देवी, भुलिया देवी, मंजू देवी, कागती देवी, बुदो देवी, शकुंतला देवी, शिवन सदा आदि ने बताया कि सेविका नीतू कुमारी के साथ उसके पति सुनील मंडल भी केंद्र संचालन के दौरान वहां पर आते हैं और बस्ती की महिलाओं के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार करते रहते हैं. इसके बावजूद उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं िकया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










