Bhojpuri Actress Controversy: विवादों में घिरे रहे ये सितारे, एक MMS ने मचाया था हंगामा

Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2022 में MMS कांड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) जहां काफी विवादों में घिरी थी. वहीं पवन सिंह अपनी पत्नी के तलाक के कारण और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Controversy) जुबानी जंग के कारण विवाद में आए थे.

विज्ञापन

Bhojpuri News. भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है.मजेदार बात यह है कि ज्यादातर कलाकारों को विवादों से भी सूर्खियां मिलती है. दरअसल, भोजपुरी के करीब 40 करोड़ दर्शक हैं. ऐसे में जब भी भोजपुरी कलाकारों को लेकर कोई विवाद गहराता है तो ये सुर्खियां बटोरते हैं. वर्ष 2022 में MMS कांड को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) जहां काफी विवादों में घिरी थी. वहीं पवन सिंह अपनी पत्नी के तलाक के कारण और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Controversy) जुबानी जंग के कारण विवाद में आए थे. पढ़िए वर्ष 2022 में कौन भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ कौन सा विवाद जुड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का वैसे तो विवादों से गहरा रिश्ता रहा है. लेकिन वर्ष 2022 में अक्षरा सिंह का एक कथित MMS वीडियो वायरल हुआ था. इसको लेकर अक्षरा सिंह खूब ट्रोल हुईं.अक्षरा लाइव आकर सफाई भी दी.बाद में पता चला कि सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फेक वीडियो है.यह सब कुछ अक्षरा के करियर खराब करने के लिए किया गया था.

शिल्पी राज

भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल और सुपरस्टार सिंगर शिल्पी राज का भी सोशल मीडिया पर एक MMS वायरल हुआ था. वीडियो के वायरल होने के बाद शिल्पी राज सोशल मीडिया ट्रोल हुई. इसको लेकर शिल्पी राज को खूब सुर्खियां भी मिली.

काजल राघवानी

भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट,बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री के नाम से इंडस्ट्री में जानी जाने वाली काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी वर्ष 2022 में काफी सूर्खियों में रही.खेसारी लाल यादव के साथ उनके नाम को कई बार जोड़ा गया. कहा जा रहा है दोनों के बीच रिश्ते बनने और फिर उसमें दरार के कारण वो चर्चा में रहीं.

रानी चटर्जी

450 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करनेवाली रानी चटर्जी को सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है. लेकिन, विवाद से उनका साथ नहीं छोड़ता है.बिग बॉस 16 में आए साजिद खान पर रानी ने ढेर सारे इलजाम लगाए. रानी ने भी साजिद पर मीटू का इल्जाम लगाया. इसको लेकर खूब सुर्खियां मिली.

पवन सिंह

साल 2022 में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों में जो सबसे ज्यादा विवाद में रहा वह नाम पवन सिंह का है. पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही. पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई इलजाम लगाए.ज्योति सिंह न पवन सिंह से तलाक को लेकर कोर्ट में अर्जी दे रखा है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी.

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग की वजह से दोनों कलाकार सुर्खियों में रहे.इसके बाद पवन सिंह खेसारी लाल यादव की बेटी को अपशब्द कहकर गाना बनाने को लेकर भी खूब विवाद हुआ.हालांकि इस वक्त पवन सिंह खेसारी लाल यादव के साथ खड़े नजर आए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन