सीवान सड़क हादसा: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, बड़ा भाई जिंदगी-मौत से जूझ रहा

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के पांडेपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमलेश प्रसाद नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सीवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांडेपुर गांव निवासी अमलेश प्रसाद (पिता- बैजनाथ प्रसाद) अपने बड़े भाई के साथ रविवार की शाम करीब सात बजे बाजार करने गए थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अमलेश प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पत्नी और तीन बच्चों के सिर से उठा साया

मृतक अमलेश प्रसाद अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे पांडेपुर गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन