सीवान में पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए भाजपा नेताओं ने किया हवन, मां दुर्गा के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र

Updated:
विज्ञापन

मंदिर में पूजा अर्चना करते बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कचहरी दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की गई.

विज्ञापन

सीवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार की सुबह कचहरी दुर्गा मंदिर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया. मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन करते हुए नेताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की.

विज्ञापन

मां दुर्गा की पूजा के बाद हुआ हवन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार बंटी, विधायक कर्णजीत सिंह और पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं ने सबसे पहले कचहरी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. इसके बाद विधि-विधान से हवन किया गया.

हवन करते बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
हवन करते बीजेपी नेता एवं कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना

हवन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति दी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के साथ देश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन