ePaper

Siwan News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों के हंगामे का देखें वीडियो

Updated at : 03 Feb 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
siwan news

हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोग

Siwan News: सीवान में एक अनियंत्रित पिकअप ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुचल दिया. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान में सोमवार को एक अनियंत्रित पिकअप ने मासूम बच्चे को कुचल दिया. जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब बच्चा अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मांझी बरौली हाईवे को जाम कर दिया. लोग शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना जामो बाजार थाना क्षेत्र के भलुई गांव की है. मृत बच्चा भलुई गांव निवासी निसार अहमद का पुत्र आफताब उर्फ ​​मुन्ना है.

आक्रोशित परिजन कर रहे प्रदर्शन

घर के बाहर खेल रहा था मासूम

बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दरवाजे के पास खेल रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने नियंत्रण खो दिया और बच्चे को कुचल दिया. जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां की चीख-पुकार और आंसू गांव के लोगों का दिल दहला रहे थे.

सुनिए क्या कह रहे हैं प्रदर्शनकारी

Also Read : Bihar News: बगहा में आपसी विवाद बना हिंसक, मां-बेटे पर कई लोगों ने किया जानलेवा हमला

पुलिस समझाने का कर रही प्रयास

घटना से आक्रोशित लोगों ने मांझी बरौली हाईवे को जाम कर दिया है. लोग शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. जिससे सड़क पर जाम की स्थिति हो गई. परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वे शांत नहीं होंगे. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है.

Also Read : बिहार का रेल बजट 10 साल में बढ़ा 9 गुना, बिछी 1832 KM नई पटरी, 100 फीसदी विद्युतीकरण हुआ और भी बहुत कुछ…

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन