ePaper

37 पैक्स में मतदाता सूची प्रकाशित

Updated at : 06 Feb 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
37 पैक्स में मतदाता सूची प्रकाशित

. जिले में 37 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार, 6 फरवरी को जिले के चयनित पैक्स की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रखंड मुख्यालयों और अन्य चिह्नित स्थलों पर कर दिया गया है. इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से अगले चरण में पहुंच गई है, और संभावना जताई जा रही है कि चुनाव की तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान . जिले में 37 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार, 6 फरवरी को जिले के चयनित पैक्स की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रखंड मुख्यालयों और अन्य चिह्नित स्थलों पर कर दिया गया है. इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से अगले चरण में पहुंच गई है, और संभावना जताई जा रही है कि चुनाव की तिथियों की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी. दावा और आपत्ति का निष्पादन निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 24 जनवरी को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई थी. पात्र सदस्यों को 31 जनवरी से 3 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था. प्रशासन द्वारा इन सभी आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण करने के बाद ही 6 फरवरी को अंतिम सूची को सार्वजनिक किया गया है. मतदान के लिए पात्रता की शर्तें राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल उन्हीं सदस्यों को मतदाता सूची में स्थान मिला है, जिन्होंने 31 दिसंबर 2025 तक पैक्स की सदस्यता या सह-सदस्यता प्राप्त कर ली थी.इसके पश्चात सदस्य बनने वाले व्यक्तियों को इस निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान का अधिकार नहीं होगा. कहां देखें मतदाता सूची पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अंतिम सूची को संबंधित प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय सूचना पट , संबंधित पैक्स समिति का कार्यालय, जिला सहकारिता पदाधिकारी का कार्यालय.बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की आधिकारिक वेबसाइट इन पैक्स की सूची अंतिम रूप से प्रकाशित की गयी. दरौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द, जीरादेई प्रखंड के मझवलिया, भरौली और छोटका मांझा, नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी, बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर, कन्हौली, बसंतपुर और सरेया श्रीकांत शामिल हैं. इसके अलावा महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा, पोखरा और रिसौरा, रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा, खुजवा, पंजवार और संठी, सिसवन प्रखंड के कचनार, नयागांव, बघौना और भागार, सीवान सदर प्रखंड के बाघरा, दरौली प्रखंड के अमरपुर, भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर, जगतपुर, डुमरा और बलडीहा पैक्स शामिल हैं. वहीं हसनपुरा प्रखंड के अरंडा और तेलकथू, मैरवा प्रखंड के बड़का मांझा, पचरूखी प्रखंड के शंभुपुर तथा हुसैनगंज प्रखंड के खरसंडा, छपियां बुजुर्ग, बड़रम और मड़कन पैक्सों की मतदाता सूची भी अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब पूरी मशीनरी चुनाव की अन्य औपचारिकताओं को समय सीमा के भीतर पूरा करने में जुट गई है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन