सीवान : आधी रात में दो बच्चों की मां से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, फिर जो हुआ...

Updated:
विज्ञापन

मैरवा थाना की तस्वीर

Siwan-Mairwa Love Affair : सीवान के मैरवा में प्रेम प्रसंग को लेकर रविवार रात हंगामा मच गया. एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़कर पीट दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और महिला को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Siwan-Mairwa Love Affair : सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में रविवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर हंगामा हो गया. एक युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था युवक

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अनिल कुमार रविवार देर रात नरहिया गांव पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वह गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से मिलने आया था.

परिजनों की नजर पड़ी तो शुरू हुआ हंगामा

बताया गया कि युवक और महिला के साथ होने की जानकारी महिला के परिजनों को हुई. इसके बाद मौके पर शोर-हंगामा शुरू हो गया. परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे.

युवक के हाथ में गंभीर चोट की बात

मारपीट के दौरान युवक के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगने की बात सामने आयी है. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद युवक को परिजनों के कब्जे से छुड़ाया गया.

पुलिस ने युवक और महिला को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद मैरवा पुलिस नरहिया गांव पहुंची. पुलिस ने युवक और संबंधित महिला को हिरासत में ले लिया. दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटायी जा रही है.

महिला दो बच्चों की मां बतायी जा रही

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित महिला दो बच्चों की मां है. उसका पति पुणे में मजदूरी करता है. हालांकि, महिला और युवक के बीच संबंधों को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है.

गांव में देर रात तक बना रहा हंगामे का माहौल

घटना के बाद नरहिया गांव में देर रात तक चर्चाओं का दौर चलता रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम प्रसंग से जुड़ी यह दूसरी घटना बतायी जा रही है. घटना को लेकर गांव में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान का वो अनोखा मंदिर जहां 100 साल पहले जिंदा इंसान ने ली थी समाधि, हर साल लगता है मेला, जानिए इस बार क्या है खास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन