सीवान के इस गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह महिलाओं समेत 9 घायल

Updated:
विज्ञापन

Siwan Lauwan Assault : सीवान के लौवान गांव में रविवार रात आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. मारपीट में छह महिलाओं सहित नौ लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Siwan Lauwan Assault : सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लौवान गांव में रविवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में छह महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गये. मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बड़हरिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला को सदर अस्पताल रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आपसी विवाद को लेकर भिड़े दोनों पक्ष

जानकारी के अनुसार, लौवान गांव में रविवार की रात किसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों के घायल होने की बात सामने आयी है.

छह महिलाओं समेत नौ लोग घायल

घायलों में अली मोहम्मद, फरखान खान, कुतुबुद्दीन, नजराना खातून, अरीफा खातून, रोमी खातून, सुबुकतारा खातून, मेमतारा बीवी और अफसाना खातून शामिल हैं. इनमें छह महिलाएं बतायी गयी हैं.

रोमी खातून को सदर अस्पताल किया गया रेफर

मारपीट में घायल सभी लोगों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोमी खातून की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बड़हरिया थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस घटना के कारण और दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : सीवान में स्कूल जाने के लिए निकला 16 साल का छात्र लापता, 29 अगस्त के बाद नहीं लौटा घर, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन