सीवान : बड़हरिया के रामजानकी मंदिर में झूलनोत्सव की धूम, राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

संगीतमय प्रस्तुति देते व्यास मृत्युंजय मिश्र और अन्य

Barharia Jhulnotsav : सीवान के रामजानकी मंदिर में झूलनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को झूले पर सजाया गया है. रविवार की रात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें लोकगायक मृत्युंजय मिश्र ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

Barharia Jhulnotsav : सीवान के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर में झूलनोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं को आकर्षक झूले पर सजाकर झुलाने का सिलसिला शुरू हो गया है. रविवार की रात झूलनोत्सव के दूसरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजनों पर भाव-विभोर होकर झूम उठे.

आपके शहर में

विज्ञापन

राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा मंदिर

रामजानकी मंदिर में चल रहे झूलनोत्सव के दौरान रविवार की रात भजन संध्या आयोजित की गयी. महंत श्रीभगवान दास की देखरेख में हुए कार्यक्रम में लोकगायक व व्यास मृत्युंजय मिश्र ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी.

भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

‘झूला लगे कदंब के डारी, झूलावे कृष्ण-मुरारी’ समेत कई भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. श्रद्धालु तालियां बजाते हुए भजनों को दोहराते रहे और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

भजन संध्या में रिश्तों का बताया महत्व

कार्यक्रम के दौरान मृत्युंजय मिश्र ने पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों के महत्व पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भरत जैसा भाई, श्रवण कुमार जैसा पुत्र और कर्ण जैसा मित्र मिलना दुर्लभ है. भजन संध्या में गणेश यादव ने तबले पर संगत की, जबकि अजीत मिश्र, प्रभुनाथ यादव और श्यामबहादुर महतो ने झाल पर साथ दिया.

सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में राजकुमार पुरी, अर्जुन यादव, श्रीभगवान यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे. मंदिर परिसर को झूलनोत्सव के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है. आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गयी हैं.

आसपास के गांवों में भी उत्साह

झूलनोत्सव को लेकर भलुआ, बड़हरिया, नूराछपरा, नवलपुर और शफीछपरा समेत आसपास के गांवों में भी उत्साह है. राधा-कृष्ण के झूलन दर्शन और भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए श्रद्धालु लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं.

भक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

झूलनोत्सव के कारण बड़हरिया और आसपास के इलाकों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. मंदिर में राधा-कृष्ण के झूलन दर्शन के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

Also Read : सीवान में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली-पानी सहित इन मामलों का होगा निपटारा, यहां करें अप्लाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन