सीवान: भगवानपुर हाट में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की मशीन चोरी का खुलासा, दो मशीनें बरामद

Updated:
विज्ञापन

मरम्मद सिलाई मशीन व गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत संचालित नेहा इंटरप्राइजेज से चोरी हुई सिलाई और गारमेंट्स की मशीनरी के मामले में पुलिस ने दो मशीनों को बरामद कर लिया है. एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है.

विज्ञापन

Siwan News : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अरूआ गांव में संचालित नेहा इंटरप्राइजेज से सिलाई और गारमेंट्स की मशीनरी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भगवानपुर हाट थाना कांड संख्या 05/2025 में पुलिस ने जनता बाजार थाना क्षेत्र से चोरी गयी दो मशीनें बरामद की हैं. वहीं, मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बिहारी मोड़ और बसही गांव से बरामद हुईं मशीनें

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और एएसआई वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर जनता बाजार थाना क्षेत्र के बिहारी मोड़ से एक मशीन बरामद की. वहीं, दूसरी मशीन बसही गांव से बरामद की गयी. दोनों मशीनों की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी गयी है.

बसही निवासी आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में बसही निवासी वसीर मियां के पुत्र साबिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

करीब सात लाख रुपये की मशीनरी हुई थी चोरी

बताया जाता है कि नेहा इंटरप्राइजेज से करीब सात लाख रुपये मूल्य की मशीनरी चोरी हुई थी. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी गयी अन्य मशीनरी की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है

फोटो :मरम्मद सिलाई मशीन व गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
फोटो :मरम्मद सिलाई मशीन व गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन