सीवान में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व अन्य

शिक्षक दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जुआफर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं 'विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक' को भी विशेष पुरस्कार दिए गए.

विज्ञापन

Teacher Felicitation Ceremony: शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को मध्य विद्यालय जुआफर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह में मिरजुमला एवं शंकरपुर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों से लिये गये ओपिनियन के आधार पर चयनित ‘विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’ को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित शिक्षकों में मध्य विद्यालय जुआफर के आफताब आलम, यूएचएस जुआफर के अनमेश कुमार, एसवीएस/एस चकिया चतुर्वेदी की सरोज कुमारी, यूएमएस शंकरपुर के इनामुर रहमान, यूएमएस सकरी के मनोज कुमार, यूएमएस डोढपुर अयमा के मनीष कुमार, यूएमएस (उर्दू) मिरजुमला की रंजू पंडित, प्राथमिक विद्यालय राजापुर के बिमलेश कुमार, मध्य विद्यालय चकिया चतुर्वेदी के सूरज कुमार, यूएमएस गोविंदपुर के राजेश कुमार, यूएमएस भेड़वानिया के धर्मेंद्र राम, प्रदीप कुमार शर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय गोयेनार के सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे.

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि और रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया.

शिक्षक समाज निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षकों के सम्मान से न केवल उनका उत्साह बढ़ता है, बल्कि विद्यार्थियों में भी गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक और विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है.

समारोह में शिक्षक विनय कुमार सिंह, रूबी कुमारी, हरिकिशोर प्रसाद, जयमाला कुमारी, जय प्रकाश महतो, राजेश महतो, जगजीतन राम, उर्मिला देवी, अनीता कुमारी सहित छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन