सीवान के दरौंदा में आकाशीय बिजली का कहर, घर की छत और दीवारों में पड़ी दरारें, लाखों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से घर में आई दरारें

सिवान के दरौंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में भारी तबाही मची है. तेज गर्जन और बारिश के बीच गिरी बिजली से छत, दीवारों में दरारें आ गईं और लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए. प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई गई है.

विज्ञापन

Lightning Strike: दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में शुक्रवार की देर रात तेज गर्जन और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक घर को भारी नुकसान पहुंचा. बिजली गिरने से मकान की छत और दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गईं. वहीं बिजली के बोर्ड, तार, पंखा, टीवी, बल्ब सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए. घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जाता है कि सिरसांव मठिया निवासी मुन्ना साह के घर की छत पर आकाशीय बिजली गिरी. छत पर छोड़े गए लोहे के रॉड के माध्यम से बिजली घर के अंदर प्रवेश कर गई. तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई.

छत और दीवारों में आई दरार

घटना के बाद परिजनों ने घर की स्थिति देखी तो दीवारों में जगह-जगह दरारें दिखाई दीं. पीड़ित के अनुसार, छत के पाए और छत के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं. इससे मकान कमजोर होने और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

आकाशीय बिजली गिरने से घर में आई दरारें | Prabhat Khabar Network

बिजली गिरने से घर में लगे कई विद्युत उपकरण भी जलकर खराब हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया. नुकसान की स्थिति देखकर ग्रामीण भी चिंतित नजर आए.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

पीड़ित मुन्ना साह ने प्रशासन और आपदा विभाग से क्षति का आकलन कर उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अचानक हुई प्राकृतिक आपदा से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन