सीवान के हसनपुरा और गुठनी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन

सीवान में शांति समिति की बैठक

Siwan News: सीवान जिले के हसनपुरा (एमएच नगर) और गुठनी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं. प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई इन बैठकों में मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने, अश्लील या भड़काऊ गाने बजाने और घातक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सभी अखाड़ों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

सीवान के हसनपुरा से उमा शंकर और गुठनी से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सीवान जिले के दो अलग-अलग इलाकों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. हसनपुरा के एमएच नगर थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह एवं सीओ उदयन सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने किया. दूसरी ओर, गुठनी थाना परिसर में सोमवार की शाम सीओ डॉ. विकास कुमार, प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह और मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इन बैठकों में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीजे और भड़काऊ गानों पर पूरी तरह रोक

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए. हसनपुरा और गुठनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी. हसनपुरा के थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस में तलवार, भाला एवं अन्य नुकीले हथियार लेकर चलना वर्जित है. गुठनी के सीओ डॉ. विकास कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील जगहों पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा और मुख्य बाजार समेत सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की मुस्तैदी से तैनाती की जाएगी.

पुराने रूट से ही गुजरेगा मुहर्रम का जुलूस

प्रशासन ने रूट चार्ट को लेकर साफ कहा कि हर जगह का जुलूस उसी पारंपरिक रास्ते से निकलेगा जहां से पहले निकलता था, रास्ते में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा. जुलूस निकालने से पूर्व संबंधित समिति को प्रशासन से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा. हसनपुरा की बैठक में मंदरौली गांव के जुलूस मार्ग से संबंधित समस्या भी उठाई गई, जिस पर अधिकारियों ने सुझाव दिया कि उक्त मार्ग से छोटे ताजिया के साथ जुलूस निकाला जाए ताकि कोई परेशानी न हो. गुठनी में ग्रामीणों ने मुख्य बाजार समेत अन्य जगहों पर विशेष गश्ती की मांग की, जिसे पुलिस ने स्वीकार करते हुए सहयोग की अपील की.

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

हसनपुरा की बैठक में उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू, कृषक मोहम्मद हामिद खान, जेई मिथुन कुमार, मुखिया इम्तियाज अहमद, गुड्डू सिंह, जय प्रकाश यादव, सल्लू खान, प्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे. वहीं गुठनी की बैठक में मुखिया लल्लन राय, नवमी लाल, रणजीत कुशवाहा, श्रीनिवास गुप्ता, सुबोध सिंह, सुभाष ठाकुर, दिलीप गुप्ता, निर्भय शुक्ला, समरजीत सिंह, गुलाम रसूल उर्फ मुंशी मियां, मिन्हाज सोहाग्रवी, संतु हाशमी और खुर्शीद अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे आपसी सामंजस्य, भाईचारे और शांति के साथ शहादत का यह पर्व मनाएंगे.

Also Read: सीवान में बेटी की शादी से पहले चोरों ने मचाई तबाही, जेवर, साड़ियां और नकदी समेत 20 लाख की संपत्ति उड़ाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन