सीवान में मंगल पांडेय के खिलाफ आक्रोश मार्च की तैयारी, टुनाजी पांडेय ने एसडीओ से मांगी अनुमति

Updated:
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी टुनाजी पांडेय ने कथित डस्टबिन घोटाले के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ 5 सितंबर को सीवान में आक्रोश मार्च, पैदल मार्च और पुतला दहन की अनुमति मांगी है. यह विरोध प्रदर्शन गोपालगंज मोड़ से जेपी चौक तक निकलेगा.

विज्ञापन

Dustbin Scam: बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य टुनाजी पांडेय ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ 5 सितंबर को आक्रोश मार्च, पैदल मार्च और पुतला दहन करने की अनुमति मांगी है. इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को सदर एसडीओ को आवेदन दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कथित डस्टबिन घोटाले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है. इसी मुद्दे को लेकर सीवान में आम लोगों के साथ आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया है.

गोपालगंज मोड़ से जेपी चौक तक निकलेगा मार्च

टुनाजी पांडेय के अनुसार, कार्यक्रम शनिवार को सुबह 11 बजे गोपालगंज मोड़ से शुरू होगा. यहां से पैदल मार्च जेपी चौक तक जायेगा. जेपी चौक पर मंगल पांडेय का पुतला दहन किया जाएगा.

इसके बाद छोटी सभा आयोजित कर कथित डस्टबिन खरीद मामले को लेकर लोगों की नाराजगी जाहिर की जाएगी.

कथित डस्टबिन खरीद मामले की जांच की मांग

टुनाजी पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डस्टबिन की खरीद से जुड़े कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि यदि जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों की आवाज सामने लाने और मामले की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा.

प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मांगी

पूर्व विधान परिषद सदस्य ने सदर एसडीओ से 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक पैदल मार्च, पुतला दहन और सभा आयोजित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

फिलहाल कार्यक्रम की अनुमति को लेकर प्रशासन की ओर से क्या निर्णय लिया गया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें: न सूखी जमीन मिली न घाट: बाढ़ के कारण फोरलेन किनारे ही अंतिम संस्कार को मजबूर हुए लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन