जेपीयू ने छात्रों को दी बड़ी राहत, स्नातक सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, जानें नई डेडलाइन
जेपीयू का प्रशासनिक भवन
जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर 5 (2023-27) परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. छात्र अब 12 सितंबर 2026 तक अपने परीक्षा फॉर्म और आवश्यक कागजात जमा कर सकते हैं. यह निर्णय छात्रों को अतिरिक्त राहत प्रदान करने के लिए लिया गया है.
JPU Exam Form: जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर-5 सीबीसीएस (2023-27) परीक्षा 2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले निर्धारित पांच सितंबर की अंतिम तिथि में विस्तार किया है. अब विद्यार्थी 12 सितंबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म और आवश्यक कागजात संबंधित महाविद्यालय में जमा कर सकेंगे.
आपके शहर में
12 सितंबर तक जमा कर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-5 सीबीसीएस (2023-27) परीक्षा के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि पहले पांच सितंबर निर्धारित थी. विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए कुलपति ने तिथि बढ़ाने की स्वीकृति दी है.
संशोधित कार्यक्रम के तहत सीवान के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब 12 सितंबर तक अपना परीक्षा फॉर्म और आवश्यक कागजात कॉलेज में जमा कर सकेंगे.
कॉलेजों को 13 सितंबर तक जमा करनी होगी समेकित सूची
विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा प्रपत्रों के आधार पर संबंधित महाविद्यालयों को समेकित सूची तैयार करनी होगी. इसके साथ पेन ड्राइव भी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करना होगा. कॉलेजों के लिए इसकी अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य को संशोधित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों को दिया निर्देश
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने तीन सितंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. उन्होंने महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों के परीक्षा प्रपत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कराये जायें और विश्वविद्यालय द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई पूरी की जाये.
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी प्रक्रिया अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही पूरी होगी. विद्यार्थियों और महाविद्यालयों को निर्धारित नयी तारीखों का पालन करना होगा.
तिथि बढ़ने से छात्रों को मिली राहत
अंतिम तिथि बढ़ाये जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पांच सितंबर तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके थे. अब ऐसे छात्रों को फॉर्म और आवश्यक कागजात जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.
महत्वपूर्ण तारीखें
- पहले अंतिम तिथि: 5 सितंबर 2026
- नयी अंतिम तिथि, छात्र: 12 सितंबर 2026
- कॉलेजों द्वारा समेकित सूची व पेन ड्राइव जमा करने की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए