सीवान के गुठनी में 2 साल बाद भी नहीं मिला कृषि बिजली कनेक्शन, महंगे डीजल से सिंचाई करने को मजबूर किसान

Author Chandra Prakash|Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Siwan News: सीवान के गुठनी प्रखंड में किसान फीडर योजना के तहत आवेदन करने के दो साल बाद भी किसानों को कृषि बिजली कनेक्शन नहीं मिला है. खेतों तक बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने से किसान डीजल पंप से सिंचाई करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

Siwan News: किसान फीडर योजना के तहत सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच गुठनी प्रखंड के किसानों को आज भी कृषि बिजली कनेक्शन का इंतजार है. करीब दो वर्ष पहले ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद किसानों के खेतों तक न बिजली के खंभे पहुंचे हैं और न ही तार एवं अलग ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं. इससे खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो वर्ष बाद भी अधर में लटका कनेक्शन

किसानों का कहना है कि आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के साथ निर्धारित शुल्क का भी भुगतान किया गया था, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई. कई गांवों में आज भी बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं.

डीजल पंप से बढ़ रही खेती की लागत

समय पर कृषि बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से किसान मजबूरी में डीजल पंप से सिंचाई कर रहे हैं. इससे खेती की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका सबसे अधिक असर छोटे और मध्यम किसानों पर पड़ रहा है.

कार्यालय के चक्कर, लेकिन समाधान नहीं

किसानों का आरोप है कि बिजली कंपनी के कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिलता है. कभी फाइल लंबित होने तो कभी ठेकेदार की अनुपलब्धता का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है. इससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है.

आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही खेतों तक बिजली के खंभे लगाकर कृषि बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे सामूहिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली कंपनी के वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर शीघ्र समाधान की मांग की है.

कार्यपालक अभियंता ने क्या कहा?

बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता रौशन कुमार ने बताया कि जिन किसानों के आवेदन लंबित हैं, वे आवेदन संख्या के साथ संबंधित कनीय अभियंता कार्यालय में संपर्क करें. वहां आवेदन की प्रगति की जानकारी दी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थल निरीक्षण भी कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: वैशाली के टॉप-10 अपराधी समेत दो गिरफ्तार, देसी कारबाइन और कट्टा बरामद



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन