सीवान में एक सप्ताह में गिरे और झुके बिजली के पोल दुरुस्त, कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल

Updated:
विज्ञापन
दुरुस्त बिजली के पोल -तार

दुरुस्त बिजली के पोल -तार

सीवान के बड़हरिया में प्रभात खबर में खबर छपने के एक सप्ताह के भीतर बिजली कंपनी ने किसानों की सुध ली. गिरे और झुके बिजली के पोलों को ठीक कर कृषि फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान के बड़हरिया में प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के एक सप्ताह के भीतर बिजली कंपनी ने गिरे और झुके बिजली के पोल को दुरुस्त कर दिया. नवनिर्मित नवलपुर नहर मार्ग के किनारे नई मिट्टी पर लगाए गए बिजली के पोल गिरने और कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति ठप होने की खबर प्रकाशित होने के बाद कंपनी ने कार्रवाई की.

गिरे और झुके पोल को किया गया दुरुस्त

बिजली कंपनी ने गिरे हुए पोल को सीधा किया और झुके पोल को सुरक्षित कर पुनः खड़ा किया. इसके साथ ही टूटे और ढीले पड़े विद्युत तारों को दोबारा टांगकर कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

बिजली आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है. अब किसानों को धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई के लिए नियमित बिजली मिलने लगी है, जिससे कृषि कार्य सुचारु रूप से शुरू हो गया है.

किसानों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही थी और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई थी. समय पर बिजली बहाल होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

बारिश से धंस गयी थी नई मिट्टी

गौरतलब है कि नवनिर्मित नवलपुर नहर मार्ग के पश्चिमी किनारे हाल में भरी गई मिट्टी पर बिजली के पोल लगाए गए थे. लगातार बारिश के कारण मिट्टी धंसने से दो पोल गिर गए थे, जबकि एक पोल खतरनाक तरीके से झुक गया था.

स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवी बच्चा सिंह, कपिल प्रसाद, देवेंद्र राम, राजकिशोर राम आदि ने दुर्घटना की आशंका जताते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की थी.

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए बिजली कंपनी की सराहना की है. साथ ही भविष्य में ऐसे स्थानों पर मजबूत आधार पर पोल लगाने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसी समस्या उत्पन्न न हो.

Also Read: सीवान के हनुमान मंदिर का 27वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, दो दिवसीय अखंड अष्टयाम का आयोजन


विज्ञापन
आनंद मिश्र

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन