छपरा में चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
छपरा. बिहार के छपरा जिला स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में अपराधियों ने स्थानीय युवक को जान से मारने के इरादे से जमकर गोलीबारी की, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
छपरा. बिहार के छपरा जिला स्थित भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नयी बाजार मोहल्ले में अपराधियों ने स्थानीय युवक को जान से मारने के इरादे से जमकर गोलीबारी की, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद मुहल्ले के निवासी बच्चा खान के पुत्र रिंकू खान ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है. युवक द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने सोमवार की रात गंडक कॉलोनी में कुछ असामाजिक तत्वों के चंगुल से युवती को बचाया था. इसके बाद ही अपराधियों ने उसे निशाने पर लेते हुए हत्या के इरादे से उसके घर के आसपास फायरिंग की और फरार हो गये. इसमें किसी को गोली नहीं लगी.
आपके शहर में
भगवान बाजार थाने में युवक ने पांच अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवक ने कहा कि कुछ लोगों ने सोमवार को एक अनजान लड़की को बहला फुसलाकर रेप करने की नियत से गंडक कॉलोनी में लाया गया था. जहां मैन व कुछ सहयोगियों ने उस लड़की को सही सलामत दरोगा राय चौक पर छोड़ दिया. इसी को लेकर यह दुश्मनी हुई है. मोबाइल पर भी अपराधियों ने बार-बार धमकी देने के बाद घर पर गोली चलाने से मोहल्ले वासी काफी सहमे हुए हैं. वहीं सदर डीएसपी व भगवान बाजार थाना के प्रभारी रमेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. मौके से गोली का खोखा भी पुलिस को बरामद हुआ है. घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए