Road Accident: सीवान में ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
road accident

road accident

Road Accident: सीवान से हसनपुरा लौटने के दौरान हादसा यह हादसा हुआ है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट के समीप की यह घटना बतायी जा रही है.

विज्ञापन

Road Accident: सीवान. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट के समीप मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान उसरी हसनपुरा निवासी दीपक शर्मा के रूप में की गई. वहीं घायल मनोज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक बाइक से दीपक और मनोज सीवान से उसरी जा रहे थे. जहां के टेढ़ी घाट के समीप ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया.

स्थानीय लोगों के सहयोग से दीपक और मनोज को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया. जबकि मनोज का इलाज अस्पताल में चल रहा है . सूचना पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया . इधर दीपक का शव जैसे ही मंगलवार की संध्या उसके पैतृक गांव उसरी पहुंचा की सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. मृतक की मां के मुख से निकल रही ह्रदय विदारक आवाज सुनकर उपस्थित लोग भी अपनी अपनी आंखों के आंसू को नहीं रोक पा रहे थे.

बाहर रह मजदूरी करता था मृतक

परिजनों ने बताया कि दीपक शर्मा चार भाइयों में तीसरा नंबर था, जो परिवार का पालन पोषण के लिए मजदूरी करता था और कंपटीशन का तैयारी भी करता था. दीपक नवरात्रि में छुट्टी होने के कारण घर आया हुआ था और वह जाने की तैयारी कर रहा था . तब तक सीवान से घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.

Also Read: Bihar News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा में लगातार दूसरे दिन गरजी अपराधियों की बंदूकें, शिक्षक के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बताते चलें कि इधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने लगा.जहां स्थानीय लोगो के सहयोग से चालक को पकड़ कर ट्रैक्टर और चालक को पुलिस को सौप दिया गया. इधर घटना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि दुर्घटना में मौत हुई है ट्रैक्टर जप्त है.मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन