सीवान: सिसवन की आदर्श पंचायत में बदहाल जलनिकासी, नाले के गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

Updated:
विज्ञापन

नाले के गंदे पानी से होकर स्कूल जाते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसवन की रामगढ़ पंचायत में जलजमाव के कारण स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निकासी की मांग की है.

विज्ञापन

Siwan News: जिले के सिसवन प्रखंड की तथाकथित आदर्श पंचायत रामगढ़ में जलनिकासी की लचर व्यवस्था के कारण स्कूली बच्चों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. सड़क पर पसरे नाले के बदबूदार और दूषित पानी के बीच से होकर छात्र-छात्राएं रोजाना स्कूल पहुंचने को विवश हैं. जलनिकासी का कोई ठोस इंतजाम न होने से यह मार्ग दलदल और गंदे तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

गंदे पानी से संक्रमण और हादसों का खतरा

जलजमाव वाले रास्ते से गुजरते समय मासूम बच्चों की ड्रेस गंदी हो रही है और कीचड़ के कारण उनके फिसलकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है. हफ्तों से जमा सड़ रहे गंदे पानी से उठती दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का डर गहरा गया है. अभिभावक मजबूरी में कलेजे पर पत्थर रखकर बच्चों को इसी रास्ते से स्कूल भेज रहे हैं.

आदर्श पंचायत के विकास दावों की खुली पोल

स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि जिस पंचायत को 'आदर्श' का दर्जा प्राप्त है, वहां के नौनिहाल नाले के पानी में घुसकर विद्या के मंदिर जा रहे हैं. यह तस्वीर प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को उजागर करती है. ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाले की उड़ाही कराने, रास्ते से जलजमाव समाप्त करने और पक्की नाली का निर्माण कराकर मार्ग को सुरक्षित व सुगम बनाने की पुरजोर मांग की है.

Also Read: सीवान में 103 साल पुराने मौनिया बाबा राजकीय मेले का भव्य आगाज, रातभर निकले महावीरी अखाड़े

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन