सीवान में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सुलह से मौके पर होगा मुकदमों का निपटारा

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से त्वरित समाधान कराना है. इससे दोनों पक्षों का समय और धन दोनों बचेगा, साथ ही आपसी वैमनस्य भी समाप्त होगा.

विज्ञापन

Siwan News: व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोतीश कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मुकदमों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति और सुलह के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है. लोक अदालत में मामले के निस्तारण से किसी भी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि आपसी वैमनस्य समाप्त होता है. इससे समय और धन दोनों की भारी बचत होती है.

विज्ञापन

इन प्रमुख मामलों का होगा त्वरित निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, पारिवारिक विवाद, श्रम मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा वाद और बिजली बिल से जुड़े मामलों सहित अन्य सुलह योग्य वादों का निष्पादन किया जाएगा. उन्होंने वादकारियों से अपने मामलों को सुलह के आधार पर निपटाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय अथवा संबंधित न्यायालय से अविलंब संपर्क करने की अपील की.

अलग-अलग मामलों के लिए गठित की गईं विशेष बेंच

वादों की निष्पक्ष और सुगम सुनवाई के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की विशेष बेंचों का गठन किया गया है. मोटर वाहन एवं परिवहन से संबंधित मामलों की सुनवाई परिवहन कार्यालय में होगी, जबकि पारिवारिक एवं वैवाहिक मामलों की सुनवाई व्यवहार न्यायालय परिसर में की जाएगी. अन्य दीवानी व सुलह योग्य वादों के लिए भी अलग-अलग बेंच निर्धारित किए गए हैं. किसी भी अतिरिक्त विधिक जानकारी या मार्गदर्शन के लिए आम नागरिक जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से सीधे संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: सीवान में 103 साल पुराने मौनिया बाबा राजकीय मेले का भव्य आगाज, रातभर निकले महावीरी अखाड़े

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन