सीवान में सोलर लगाने पर अब मिलेगा 98 हजार तक अनुदान, केंद्र के साथ राज्य सरकार भी देगी राशि

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित डीएम विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में अब राज्य सरकार भी दे रही अतिरिक्त अनुदान. 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर पाएं 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी. जानें कैसे करें आवेदन.

विज्ञापन

Siwan News : प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अब केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त अनुदान मिलेगा. मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 हजार लाभार्थियों के खाते में अतिरिक्त राज्य अनुदान की राशि हस्तांतरित की.

विज्ञापन

तीन किलोवाट के संयंत्र पर 98 हजार तक की सहायता

योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 10 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया जायेगा. दो किलोवाट के संयंत्र पर केंद्र की ओर से 60 हजार और राज्य सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की सहायता मिलेगी.

वहीं, तीन किलोवाट का सोलर संयंत्र लगाने पर केंद्र सरकार 78 हजार रुपये और राज्य सरकार 20 हजार रुपये का अनुदान देगी. इस तरह तीन किलोवाट तक के संयंत्र पर पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 98 हजार रुपये की संयुक्त वित्तीय सहायता मिल सकती है.

जीविका समूहों के सहयोग से बढ़ेगा सोलर अपनाने का अभियान

कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह के साथ समझौता ज्ञापन भी किया गया. इसके माध्यम से जीविका समूहों के सहयोग से अधिक से अधिक घरेलू परिवारों को रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा. जीविका समूहों के माध्यम से परिवारों को योजना के लाभ और रूफटॉप सोलर के उपयोग की जानकारी देने का प्रयास किया जायेगा.

बिजली बिल कम करने में मिलेगी मदद

रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने से घरेलू बिजली बिल में कमी लाने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर नियमानुसार आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी उपभोक्ताओं को मिल सकता है.

योजना का उद्देश्य स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ घरेलू परिवारों के ऊर्जा खर्च को कम करना है.

कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह, जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन