ePaper

परिणय सूत्र में बंधेंगे छह हजार जोड़े

Updated at : 17 Nov 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
परिणय सूत्र में बंधेंगे छह हजार जोड़े

देवोत्थान एकादशी के बाद जिले में शादी-विवाह वाले परिवारों में चहल-पहल शुरू हो गई है.कही नये जोड़े का रिंग सेरेमनी कराया जा रहा है तो कही शादी की तैयारी चल रही है. करीब चार महीने के अंतराल के बाद रविवार से शहनाइयां बजने लगी.जिनके घर शादी-व्याह तय है, उनके यहां बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

संवाददाता,सीवान.देवोत्थान एकादशी के बाद जिले में शादी-विवाह वाले परिवारों में चहल-पहल शुरू हो गई है.कही नये जोड़े का रिंग सेरेमनी कराया जा रहा है तो कही शादी की तैयारी चल रही है. करीब चार महीने के अंतराल के बाद रविवार से शहनाइयां बजने लगी.जिनके घर शादी-व्याह तय है, उनके यहां बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है.लग्न को लेकर शहर और ग्रामीण इलाके के मंडियों में रौनक दिख रही है.इसको लेकर बाजार भी तैयार है.इस बार तकरीबन 100 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है. रेडीमेड कपड़े, जड़ी रहित साड़ियां, लहंगा-शेरवानी, उलेन कपड़े के अलावा सर्राफा बाजार में भी खरीदारी चल रहा है. मौर, सिंहोरा, पगड़ी, वरमाला आदि बनाने वाले कारीगर दिन-रात काम करने में जुटे हैं. जनवरी व फरवरी के लग्न के लिए वर-वधू पक्ष वाले भी सामान की बुकिंग के लिए मशक्कत कर रहे हैं. पंडित उमाशंकर पांडे ने बताया कि नवंबर और दिसंबर के 60 दिनों में शादी-विवाह के कई मुहूर्त हैं. जिसमें मात्र आठ मुहूर्त ही उत्तम हैं. जबकि वर्ष 2025 के जनवरी, फरवरी और मार्च माह मिलाकर पांच माह में कुल 34 लग्न मुहूर्त उत्तम हैं. जिले में तकरीबन छह हजार से अधिक शादियां होने की उम्मीद हैं. शहरी क्षेत्र में बढ़ा मैरेज हाल का प्रचलन जिले में तकरीबन 589 मैरेज हॉल हैं. आज कल शादी-विवाह हो या छोटे-मोटे पारिवारिक उत्सव अब घर की जगह लोग बैंकेट हाल को अधिक महत्व दे रहे हैं. खासकर शहरी क्षेत्र में मैरेज हाल, होटल, बॅंकेट हाल, रिसोर्ट आदि में पारिवारिक कार्यक्रम के आयोजन का प्रचलन बढ़ा है.अब ग्रामीण क्षेत्र के कस्बाई बाजारों में भी मैरेज हाल का चलन बढ़ गया है. यही कारण है कि अप्रैल मैं तक मैरेज हॉल की बुकिंग हो चुकी हैं. जैसे सुविधा वैसा रेट जिले में छोटे से बड़े सभी मैरेज हॉल ,बैंक्वेट हॉल , होटल हैं. लोग अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग करते हैं. कही 70 हजार में भी बुकिंग हो रही हैं. तो अत्यधिक सुविधा और भोजन की व्यवस्था के साथ तीन लाख में भी बुकिंग हो रही हैं. लग्जरी और स्पेशियस गाड़ियों की डिमांड बढ़ी आजकल शादी विवाह में टैक्सी की डिमांड ग्रामीण क्षेंत्रो में मात्र 10 फीसदी रह गई हैं . जबकि लग्जरी और स्पेशियस गाड़ियों की अब डिमांड 90 फीसदी से अधिक हो गई है .टैक्सी कारोबारी मनीष सिंह ने बताया कि इन दिनों इनोवा क्रिस्टा , इटियोस और अपर सेग्मेंट में लग्जीरियस गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है . हलवाई के लिए गोरखपुर तो बैंड के लिए बलिया की लग रही हैं दौड़ इधर इस लग्न मे मुहूर्त कम और शादियां ज्यादा होने के कारण हलवाई और बैंड नही मिल पा रही हैं. जिले के लोग पड़ोसी राज्य यूपी के गोरखपुर में हलवाई के लिए दौड़ लगा रहे है.यही नही बैंड का जिला कहे जाने वाला बलिया में लोग बैंड का बुकिंग कर रहे हैं. फूल के बढ़ सकते हैं दाम फूल व्यवसायी मनोज ने बताया कि शादी में फूल की बुकिंग अभी बहुत कम हो रही हैं. लोग शादी नजदीक आने के बाद ही करते हैं. हालांकि इस बार लग्न में फूल के दामो में उछाल रहेगा. वही कैटरिंग कारोबारी हरिंदर कुशवाहा ने बताया कि हमलोग की एक टीम रहती है. जहां कितने लोगों की आवश्यकता है इस हिसाब से बुकिंग होती हैं. यानी प्रति ब्यक्ति कम से कम आठ सौ रुपये लेते हैं. वही महिलाएं 15 सौ रुपये लेती हैं. कॉस्मेटिक के बिजनेस में आया उछाल , अच्छे कारोबार की उम्मीद कॉस्मेटिक आइटम की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है .पप्पू सिंह ने बताया कि स्कीन और हेयर केयर क्लीनिक,मेकअप आइटम की कीमतें भी 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी होंगी .10 में से हर तीसरा कपल प्री वैडिंग शूट कर रहा है .अगर किसी ने फोटाग्राफी , वीडियो सांग पिक्चराइजेशन और ड्रोन का इस्तेमाल कर शूट करवाना हो तो 50 से 60 हजार रुपये तक खर्च आता है . स्टूडियो के मालिक अखिलेश ने कहा कि मार्केट में इसकी बहुत डिमांड है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन