ePaper

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत,चार घायल

Updated at : 06 Apr 2024 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत,चार घायल

जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई.जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि चार लोग घायल हो गये

विज्ञापन

सीवान.जीबी नगर थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई.जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि चार लोग घायल हो गये.मृतक की पहचान गांव के 50 वर्षीय अवधेश यादव के रूप में की गई. वही घायलों में राघव यादव,आलोक यादव,बेबी देवी व एक अन्य शामिल है.घटना के संबंध में घायल राघव यादव ने बताया कि शुक्रवार की संध्या बच्चे गांव में ही क्रिकेट खेल रहे थे. खेलने के दौरान ही बॉल गेंहू की खेत में चला गया.खेत में एक लड़का बॉल निकालने के लिए चला गया. तभी खेत का मालिक गाली गलौज करने लगा और कहा सुनी हो गया.जिसके बाद मामला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुलझाया गया.इधर शनिवार को फिर से दुबारा दोनों परिवारों के बीच उसी बात को लेकर विवाद हो गया.विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा राड चला.इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में ही अवधेश यादव की मौत हो गई. इधर मौत होते की दूसरे पक्ष के लोग सीवान सदर अस्पताल से फरार हो गये. घायलों का सीवान सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है. जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को लगी की परिजन सदर अस्पताल परिसर में ही दहाड़ मार कर रोने लगे और आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की सूचना मिली है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. घायल ने यह भी बताया की आरोपियों और हम सब के बीच पूर्व से भी विवाद चल रहा हैं.उन्होंने बताया कि तकरीबन दो बीघा पुश्तैनी जमीन को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा है.जो कोर्ट में लंबित हैं. जिसमें दोनो पक्ष के लोग कोर्ट जाते हैं. लेकिन शनिवार को आधा दर्जन लोगो ने लाठी डंडा और फरसा से मारकर मेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया अवधेश यादव झारखंड में परिवार का पालन पोषण के लिए ट्रक चलाते थे. जो होली में घर आये थे. मृतक के दो पुत्र अंकेश यादव और आलोक यादव और एक पुत्री है.मौत के बाद दूसरे पक्ष के सभी आरोपी सदर अस्पताल से फरार हो गये.घटना के बाद पुलिस आरोपियों के घर पहुंची. जहां से भी सभी घर छोड़ फरार है.हालांकि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन