सीवान के भगवानपुर हाट में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं, रागिनी और समीर दौड़ में रहे अव्वल
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अतिथि.
सीवान के भगवानपुर हाट में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत) द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने दौड़ और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
National Sports Day: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मेरा युवा भारत (माई भारत), सीवान के तत्वावधान में प्रखंड के इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, हिल्सर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
खिलाड़ियों के परिचय के साथ कार्यक्रम की हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय और खेल भावना का संदेश देने के साथ हुई. इसके बाद दौड़, कबड्डी सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया.
बालिका वर्ग की दौड़ में रागिनी कुमारी प्रथम
बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में रागिनी कुमारी ने प्रथम, सब्बा ने द्वितीय और हिना ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं बालक वर्ग की दौड़ में समीर ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय और सरफराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
कबड्डी में सब्या की टीम ने जीता खिताब
कबड्डी प्रतियोगिता में सब्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. रजनी कुमारी की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.
खेल से अनुशासन और टीम भावना का होता है विकास
इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष विनय शंकर सिन्हा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की.
शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत की स्वयंसेविका अनु कुमारी, शारीरिक शिक्षक अभिमन्यु पांडेय, शिक्षक अनूप कुमार, रेखा गुप्ता, सदव आरसी, विश्वकर्मा आनंद, शशिकांत यादव, ज्ञानती कुमारी, सृष्टि कुमारी, स्नेहा कुमारी और रोशनी कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से खेलकूद को अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया. आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए