ePaper

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गुमटी में मारी ठोकर

Updated at : 18 Dec 2024 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत पुलिसकर्मी ने गुमटी में मारी ठोकर

महादेवा थाना के समीप एक पुलिसकर्मी ने कार से गुमटी में ठोकर मार दिया.जिसमे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल पुलिस कर्मी पश्चिमी चंपारण के गोपालपुर निवासी प्रमोद तिवारी बताया जा रहा है.

विज्ञापन

सीवान. महादेवा थाना के समीप एक पुलिसकर्मी ने कार से गुमटी में ठोकर मार दिया.जिसमे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल पुलिस कर्मी पश्चिमी चंपारण के गोपालपुर निवासी प्रमोद तिवारी बताया जा रहा है.घटना के संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि बुधवार की संध्या कार से प्रमोद तिवारी कही जा रहे थे जो नशे में धुत थे.तभी उन्होंने गुमटी में ठोकर मार दिया.जहां मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए.जबकि पुलिस कर्मी गम्भीररूप से घायल हो गया.जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.इस संबंध में पुलिस कर्मी से पूछताछ की गई तो वह सदर अस्पताल से भाग निकला .महादेवा थाना की पुलिस बिना जांच कराये ही उसे लेकर फरार हो गई. घायल पुलिस कर्मी बसंतपुर थाना में तैनात था. जिसे एसपी ने बीते दिनों कार्य मे लापरवाही को लेकर सस्पेंड कर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन