सीवान: प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

Author Kanhaiya Sah|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

सीवान के मखुनपुर गांव में पांच दिवसीय माता वैष्णो देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. इस यात्रा में 2100 कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह महायज्ञ विश्व कल्याण और सद्बुद्धि जागरण के संदेश के साथ आयोजित किया गया है.

विज्ञापन

Siwan News : पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के मखुनपुर गांव स्थित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में शनिवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच दिवसीय माता वैष्णो देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में 2100 कन्याओं सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

यज्ञाचार्य पंडित सुधीर मिश्रा के निर्देशन में निकली कलश यात्रा मखुनपुर गांव से शुरू होकर मोहम्मदपुर मोड़, पचरुखी बाजार और भवानी मोड़ होते हुए सादिकपुर गांव स्थित तालाब पहुंची. वहां वैदिक विधि-विधान से कलशों में जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

विश्व कल्याण और सद्बुद्धि जागरण का संदेश

यज्ञाचार्य पंडित सुधीर मिश्रा ने कहा कि यज्ञ समस्त पापों के नाश, विघ्न-बाधाओं के निवारण तथा जनमानस में सद्बुद्धि के जागरण का श्रेष्ठ माध्यम है. उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से आयोजित इस महायज्ञ का धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है.

पांच दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. महायज्ञ में यजमान रिंकू पांडेय, अनूप कुमार, मनोज पांडेय, उमेश गुप्ता, परमेश्वर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि महावीर प्रसाद, यज्ञ समिति के राजू गुप्ता, प्रशांत सिंह, अमरेंद्र साह, ब्रजेश सिंह, प्रकाश पांडेय, विवेक शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन