सीवान में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ महावीरी अखाड़ा मेला, युवाओं ने दिखाये पारंपरिक करतब

Updated:
विज्ञापन

बड़हरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ महावीरी अखाड़ा मेला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़हरिया के लकड़ी बाजार में महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. युवाओं ने लाठी और पारंपरिक करतबों से जीता दिल. झांकियों और भक्तिमय माहौल ने खूब समां बांधा.

विज्ञापन

Siwan News : बड़हरिया. प्रखंड के लकड़ी बाजार का प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा मेला सोमवार की देर शाम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. मेले में लकड़ी बाजार, गढ़हा बाजार, लकड़ी दरगाह, लकड़ी खुर्द बढ़ई टोला, लकड़ी माली मोड़, लकड़ी पोखरा, नूराहाता, गुलाम गौस और लकड़ी सोनार पट्टी समेत विभिन्न अखाड़ों ने भाग लिया. अखाड़ों में शामिल युवाओं ने लाठी समेत पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

विज्ञापन

पारंपरिक करतबों ने बांधा समां

अखाड़ों में शामिल युवाओं ने लाठी और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया. युवाओं के कौशल और साहस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे. करतबों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

आकर्षक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान

मेले में प्रस्तुत विभिन्न झांकियों में भगवान शिव-पार्वती, हनुमान और मां काली के स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुति की गयी. वहीं जय श्रीराम, जय बजरंगबली और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. भजन और भावनृत्य की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया.

सीमावर्ती क्षेत्रों से भी पहुंचे लोग

बड़हरिया का लकड़ी बाजार क्षेत्र सीमावर्ती होने के कारण मेले में गोपालगंज जिले के मीरगंज, उचकागांव और थावे थाना क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे. आसपास के क्षेत्रों से आये लोगों ने अखाड़ों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.

प्रत्येक अखाड़े के साथ तैनात रहा पुलिस बल

मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रत्येक अखाड़े के साथ मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी.

संवेदनशील स्थानों पर भी रही विशेष निगरानी

शाही तकिया मस्जिद, नूराहाता मस्जिद और लकड़ी दरगाह गढ़हा समेत संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए दंगा निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहा. प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार मेले की गतिविधियों पर नजर रखते रहे.

प्रशासन और स्थानीय लोगों की रही सक्रिय भूमिका

मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष छोटन कुमार, एसआइ मेघनाथ चौधरी, गुड्डू कुमार, गौतम कुमार, रंजीत कुमार और सोनू रफी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अन्य थानों से भी बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किये गये थे.

अखाड़ों के संचालन में स्थानीय लोगों ने निभायी भूमिका

अखाड़ों के संचालन और मेले को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में मुखियापति श्रीराम साह, सरपंच संतोष चौहान, अजय प्रसाद, शारदानंद राम, सुग्रीव प्रसाद, मनन तिवारी, सुरेश राम, वाल्मीकि गुप्ता, कंहैया प्रसाद, राजेश मांझी, रोहित तिवारी, शंभू तुरहा, लक्ष्मी शर्मा, प्रमोद लाल और संजय प्रसाद समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन