महाराजगंज के भृगु बलिया निवासी अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय बने पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार के जीपी
माला पहनाकर सम्मानित करते हुए
महाराजगंज के रवि कुमार पांडेय को पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार का सरकारी अधिवक्ता (जीपी) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.
Government Advocate: महाराजगंज प्रखंड के भृगु बलिया निवासी पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय को पटना उच्च न्यायालय में बिहार सरकार का सरकारी अधिवक्ता (जीपी) नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
राहुल उच्च विद्यालय से हुई प्रारंभिक शिक्षा
रवि कुमार पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा महाराजगंज प्रखंड के बलिया गांव स्थित राहुल उच्च विद्यालय से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना से उच्च शिक्षा प्राप्त की. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की. अपनी योग्यता, मेहनत और विधि क्षेत्र में बेहतर कार्य के बल पर उन्होंने अलग पहचान बनायी.
उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के बिहार पब्लिक वर्क्स आर्बिट्रेशन न्यायालय में विधि पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. बिहार सरकार ने उनकी योग्यता और अनुभव को देखते हुए उन्हें पटना हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता (जीपी) जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है.
पैतृक गांव में खुशी का माहौल
रवि कुमार पांडेय की उपलब्धि से उनके पैतृक गांव भृगु बलिया में उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि मां गढ़ देवी की असीम कृपा और आशीर्वाद तथा रवि कुमार पांडेय की दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर उन्हें यह सफलता मिली है.
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लाल ने न केवल भृगु बलिया, बल्कि राजेंद्र बाबू की धरती को भी गौरवान्वित किया है. लोगों ने उम्मीद जतायी कि रवि कुमार पांडेय सारण प्रमंडल की आवाज बनकर वंचितों और महिलाओं के हित में मजबूती से संघर्ष करेंगे.
ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जतायी खुशी
रवि कुमार पांडेय की नियुक्ति पर ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बधाई देने वालों में शशिभूषण सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार भारती, राजेश कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद, रंजीत कुमार भारती, कृष्ण जी शाह, नंदकिशोर भारती, बृजेंद्र सिंह, अनूप कुमार सिंह, तारक नाथ यादव, संदीप कुमार भारती, हिमांशु कुमार भारती, सुधांशु कुमार भारती, शुभम कुमार भारती, सुयश कुमार भारती, सुनीत कुमार पांडेय और आलेख कुमार भारती आदि शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए