सीवान : करसौत पैक्स चुनाव में किसे मिला कौन सा चुनाव चिन्ह, पूरी सूची यहां जानें

Updated:
विज्ञापन

चुनाव चिन्ह आवंटित करते

Karsaut PACS Election : करसौत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है. अलका देवी को मोती की माला और राजीव रंजन सिंह को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह मिला है, जिससे प्रचार अभियान तेज हो गया है.

विज्ञापन

Karsaut PACS Election : दरौंदा प्रखंड के करसौत पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है. चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अध्यक्ष पद पर अलका देवी को मोती की माला और राजीव रंजन सिंह को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह मिला है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के विभिन्न कोटियों के प्रत्याशियों को भी अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी आमने-सामने

करसौत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं. अलका देवी को मोती की माला और राजीव रंजन सिंह को ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. दोनों के आमने-सामने होने से अध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो गया है.

चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रचार तेज

चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है. प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए गांव और संबंधित मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं. चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गयी हैं.

एससी-एसटी कोटि में दो प्रत्याशी

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि में नीतीश मांझी को वायुयान और संगीना मांझी को अलमारी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है. दोनों प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं.

पिछड़ा वर्ग कोटि में भी मुकाबला

पिछड़ा वर्ग कोटि में रामजनम यादव को गुड़िया और रामप्रवेश रावत को चापाकल चुनाव चिन्ह दिया गया है. दोनों प्रत्याशी कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं.

सामान्य कोटि में 10 प्रत्याशियों को मिले अलग-अलग चिन्ह

सामान्य कोटि में कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अजय सिंह को स्लेट, अनूप कुमार सिंह को चमच, कुसुम देवी को स्टूल, पूनम देवी को मेज, प्रमोद सिंह को टेबल लैंप, बलिंदर मिश्रा को गैस का चूल्हा, माया देवी को कांच का गिलास, राजकरण सिंह को हारमोनियम, रीना देवी को टोपी और ललन सिंह को वायलिन चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.

दो प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

चुनाव प्रक्रिया के तहत पूनम देवी और धर्मेंद्र चौहान निर्विरोध चुने गए हैं. इनके खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुकाबले में कोई अन्य प्रत्याशी नहीं रहने के कारण इन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया.

ग्रामीणों की नजर चुनाव परिणाम पर

अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होने के कारण करसौत पैक्स चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार अभियान तेज होने से मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है. अब ग्रामीणों की नजर चुनाव परिणाम पर टिकी है.

Also Read : जेपीयू पीजी एडमिशन की दूसरी मेधा सूची से पहले बड़ा अपडेट, 27 अगस्त तक करें ये काम



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन