सीवान के हसनपुरा में कलवार समाज ने की कुलदेवता बलभद्र महाराज की पूजा, भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
बलभद्र महाराज की पूजा अर्चना करते लोग
नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में कलवार समिति द्वारा कुलदेवता बलभद्र महाराज की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उमंग के साथ की गई. इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया.
Balabhadra Maharaj Puja: नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को कलवार समिति की ओर से कुलदेवता बलभद्र महाराज की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उमंग के साथ की गयी. इस दौरान मंदिर परिसर पूरे दिन भक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर रहा.
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पंडित सुरेंद्र मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई. उन्होंने विधि-विधान से बलभद्र महाराज की पूजा-अर्चना संपन्न करायी. इस दौरान उन्होंने बलभद्र महाराज की महिमा, इतिहास और कलवार समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बलभद्र महाराज केवल कुलदेवता ही नहीं, बल्कि समाज की एकता, शक्ति और नैतिक मूल्यों के प्रतीक भी हैं.
भजन-कीर्तन और आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.
मौके पर आलोक कुमार, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार, अवध किशोर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, आत्मा जी प्रसाद, प्रमोद कुमार, संजीत कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए