संत रविदास जयंती पर भाजपा ने मनाया समरसता दिवस, दलित बस्तियों में किया कलश वंदन
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने गोपालपुर पंचायत में समरसता दिवस मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दलित बस्तियों में जाकर कलश वंदन किया और सामाजिक समरसता पर विचार-विमर्श किया. भाजपा ने सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी.
Sant Ravidas Jayanti: संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से रविवार को गोपालपुर पंचायत में समरसता दिवस मनाया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दलित बस्तियों में पहुंचकर कलश वंदन किया तथा संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर चर्चा की.
कार्यक्रम के दौरान भाजपा सीवान पूर्वी के जिला महामंत्री कालीचरण प्रजापति ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से दलित समाज के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, रोजगार और उद्योग के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया.
संत रविदास के विचारों पर हुई चर्चा
कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के जीवन और उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. इस दौरान लोगों से संत रविदास के आदर्शों को अपनाने की अपील की गयी.
कार्यक्रम में सियाराम प्रसाद, रंजीत कुमार राम, दिवाकर दुबे, अवधेश कुमार मांझी, रोहित श्रीवास्तव, मुकेश राम, चंद्रदीप राम, सुरेश सिंह, मुन्ना राम, उमेश राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए